पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताजियाखेड़ा में खूनी संघर्ष, दोनों गुटों के 9 लोग घायल

ताजियाखेड़ा में खूनी संघर्ष, दोनों गुटों के 9 लोग घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
गुरुवार सुबह 9 बजे गांव ताजियाखेड़ा में पाइप लाइन को लेकर रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष हो गया। रिश्तेदारों ने झगड़े में अपनों का ही खून बहा दिया।
झगड़े में दोनों पक्षों के कुल 9 लोग घायल हो गए हैं जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। बता दें कि दोनों पक्षों ने इस झगड़ के बारे में बताया है।




दूसरा पक्ष बोला

एक पक्ष बोला

दूसरे पक्ष के 22 वर्षीय रोहताश कुमार ने बताया कि उनके खेत से पाइप लाइन गुजारी हुई है। कल पुलिस ने आकर कहा था कि ना ही सिंचाई होगी और न ही कोई झगड़ा करना। इसके बावजूद जब वे सुबह खेत में आए तो उनके रिश्तेदार सिंचाई कर रहे थे। वे खेत में पहुंचे तो उनको गालियां निकालने लगे। बोले कि हमारा क्या बिगाड़ दिया। बहस शुरू हुई तो सभी ने हम पर हमला कर दिया। उन पर लाठी, डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके छोटे भाई 20 वर्षीय विकास, पिता 47 वर्षीय निरंकार, ताऊ 60 वर्षीय रामकुमार व ताऊ के बेटे 20 वर्षीय सुभाष चंद्र को चोटें मारी हैं। दोनों ने ही एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला क्रॉस केस का है। डिंग थाना पुलिस का कहना है कि झगड़े की सूचना आई है। बयान दर्ज कर जांच की जाएगी।

ऑर्थो वार्ड में भर्ती 28 वर्षीय विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों की 3 एकड़ जमीन में पाइप लाइन गुजारी थी। बदले में उनको 9 एकड़ का सांझा रास्ता भी दिया था। दरअसल, उनकी सांझेखाते की जमीन पड़ती है। दोनों आपस में रिश्तेदार ही है। अब उनके रिश्तेदार पाइप लाइन को लेकर झगड़ा करते हैं। कहते हैं कि पाइन लाइन से सिंचाई नहीं करने देंगे। कोर्ट के फैसले की एक कॉपी उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी पुलिस के माध्यम से उपलब्ध करवा दी थी मगर गुरुवार सुबह जब वे अपने खेत में पाइप लाइन से सिंचाई कर रहे थे तो उन पर रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। वे लाठी, डंडे व गंडासी लेकर आए थे। झगड़े में उसके पिता 50 वर्षीय सुरजीत सिंह, चाचा 46 वर्षीय लालचंद व चचेरे भाई 27 वर्षीय कृष्ण कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।