पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय वोटरस डे स्पर्धा में सोनल प्रथम

राष्ट्रीय वोटरस डे स्पर्धा में सोनल प्रथम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय के सीवी रमन भवन में राष्ट्रीय वोटरस डे मनाया गया। इस उपलक्ष्य में डिक्लेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डिक्लेशन का विषय रिस्पांसबिलिटी ऑफ वॉटरस इन डेमोक्रेसी था। जिस पर विभिन्न कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों के 21 विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में गणित विभाग की सोनल ने प्रथम, शाह सतनाम ही ब्याज कॉलेज के वीरेंद्र ने द्वितीय, लाला हंसराज फुटेला कॉलेज ऑफ लॉ की रूबी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही रसायन विभाग, चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय की शीना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में सिरसा के एडीसी शिव प्रसाद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंनें आज के समाज में वोटर व उसकी शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंनें युवा वर्ग को देश की शक्ति बताया। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. मनोज सिवाच ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।प्रतियोगिता में प्रोग्राम आफिसर एनएसएस प्रोफेसर राममेहर दीक्षित व डा.संजीत और नोडल आफिसर डा. हरीश मुद्गिल निर्णायक मंडल में रहे। इस अवसर पर प्रो. सुरेश गहलावत, संदीप गोयत, राम अवतार व रसायन विभाग के टीचिंग एसोसिएटस भावना, राकेश, दीपिका, रेणु, कंवलप्रीत आदि रहे।