पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचडी स्कॉलर ने लगाया प्रोफेसर पर सेक्सुअली हरासमेंट का आरोप

पीएचडी स्कॉलर ने लगाया प्रोफेसर पर सेक्सुअली हरासमेंट का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा - सीडीएलयू सेक्सुअल हरासमेंट के कारण विवादों में आ गया है। कंप्यूटर साइंस विभाग की पीएचडी स्कॉलर ने अपने ही विभाग के पूर्व एचओडी एवं एसोसिएट प्रोफेसर पर सेक्सुअल हरासमेंट के आरोप लगाए हैं। पीडि़त की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच को शिकायत मार्क कर दी है। साथ ही आरोपों की सच्चाई जाने के लिए सोमवार को ही रजिस्ट्रेशन एंड स्कॉलरशिप ब्रांच को भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एसोसिएट प्रोफेसर का कहना है कि आरोप झूठे, बेबुनियाद और स्कॉलर के पति की ओर से शिकायत वापस लेने का पत्र उनके पास आया है।लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि पीडि़त ने शिकायत वापस क्यों
नहीं ली? कंप्यूटर साइंस विभाग की पीएचडी स्कॉलर ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखित शिकायत में बताया कि वह विभाग में पीएचडी कर रही है। लेकिन एसोसिएट प्रोफेसर उन्हें एक्सटेंशन नहीं दे रहे। उनका थीसिस का काम पूरा हो गया है। अगले साल की एक्सटेंशन के लिए कई बार एसोसिएट प्रोफेसर को कह चुकी हूं। लेकिन वे उनकी एक्सटेंशन के कागज की प्रकिया नहीं शुरू कर रहे। कई बार मौखिक और अमौखिक तौर पर सेक्सुअली हरासमेंट कर चुके हैं। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ मामले की जांच करने की गुहार विश्वविद्यालय प्रशासन से की है। साथ ही पीडि़ता ने कहा कि उसे पीएचडी की एक्सटेंशन दी जाए, उसकी पीएचडी की थिसिस का काम चैक किया जाए और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट की कार्यवाही की जाए।



॥सोमवार को उनके पास शिकायत आई थी। उसे मार्क करके एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच के पास भेज दिया गया। पीडि़त छात्रा का थीसिस वर्क पूरा हो चुका है या नहीं, इसकी जांच के लिए भी रजिस्ट्रेशन एंड स्कॉलरशिप ब्रांच को भी इंक्वायरी मार्क कर दी गई है।ञ्जञ्ज

मनोज सिवाच, रजिस्ट्रार, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा।,