पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर शिक्षक बोले चार को तंवर के घर के बाहर धरना देंगे

कंप्यूटर शिक्षक बोले चार को तंवर के घर के बाहर धरना देंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. सिरसा

हरियाणा राजकीय कंप्यूटर अध्यापक संघ व लैब सहायक संघ ने गुरुवार को मांग पुरी नहीं होने पर लालबत्ती चौक के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। संघ के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले सुबह 11 बजे टाउन पार्क में एकत्रित हुए। अध्यापक संघ के जिला प्रधान चिरंजीलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपना रही है। कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कंप्यूटर शिक्षा निजी कंपनियों को दे रही है। शिक्षा दे रहे शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा रहा है। इसी विरोध में 4 फरवरी को सांसद अशोक तंवर के निवास स्थान पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया जाएगा। मौके पर सुनील यादव, रामकुमार, प्रगट सिंह, सुरेश कुमार, सुरजपाल, दिनेश मलिक, सतपाल सिंह व बलविंद्र सिंह मौजूद थे।





सिरसा - हरियाणा राजकीय कंप्यूटर अध्यापक संघ व लैब सहायक संघ ने गुरुवार को मांग पुरी नहीं होने पर लालबत्ती चौक के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। संघ के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले सुबह 11 बजे टाउन पार्क में एकत्रित हुए। अध्यापक संघ के जिला प्रधान चिरंजीलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपना रही है। कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार कंप्यूटर शिक्षा निजी कंपनियों को दे रही है। शिक्षा दे रहे शिक्षकों को नियमित नहीं किया जा रहा है। इसी विरोध में 4 फरवरी को सांसद अशोक तंवर के निवास स्थान पर धरना शुरू किया जाएगा। मौके पर सुनील यादव, रामकुमार, प्रगट सिंह, सुरेश कुमार, सुरजपाल मौजूद थे।