अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
सिरसा - सीआईए पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान एक सट्टा खाइवाली व एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। सट्टा खाइवाली करने के आरोप में रोशन लाल पुत्र रामचंद निवासी शांतिनगर को 15750 रुपये की सट्टा राशि सहित बरनाला रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान विक्रम पुत्र प्रदीप कुमार निवासी थेड़ मोहल्ला को 12 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।