- Hindi News
- हड़ताल में आने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने जताया आभार
हड़ताल में आने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने जताया आभार
भास्कर न्यूज - सिरसा
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सिरसा की एक बैठक जिला प्रधान महेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ने तालमेल कमेटी के आहवान पर कर्मचारियों के भाग लेने व हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थितजनों ने आम जनता को हड़ताल के कारण हुई परेशानी पर क्षमा याचना करते हुए हड़ताल के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया। जिला प्रधान ने हड़ताल का समर्थन करते हुए भट्ठा मजदूरों, छात्रों, किसान सभा, महिला समिति का धन्यवाद किया व सिवानी में कर्मचारी नेता मास्टर शेर सिंह सहित किसानों व मजदूरों पर पुलिस प्रशासन व कांग्रेसी गुंडों द्वारा मिलकर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक में कुछ नेताओं द्वारा रोडवेज तालमेल समिति द्वारा घोषित चार दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर 20 जनवरी को किए समझौते को अस्वीकार करते हुए रोडवेज वर्करज यूनियन के प्रांतीय प्रधान सरबत सिंह पूनियां व अन्य कर्मचारियों की रिहाई के लिए किए जा रहे धरने का समर्थन किया व कर्मचारियों को रिहा करने की मांग की गई। इस सम्बद्ध में सिरसा के सामने धरने पर रोडवेज कर्मचारियों को प्रेम शर्मा, पीडब्ल्यूडी मकेनिकल वर्करज यूनियन, अध्यापक संघ, आईटीआई स्टाफ, लिपिक संगठन, पावर कॉर्पोरेशन सहित अन्य कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया व सरकार की कर्मचारी, किसान, मजदूर व छात्र विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की।