पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोही मॉडल स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे साइंस सेंटर : तंवर

आरोही मॉडल स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे साइंस सेंटर : तंवर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
सांसद अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थानों ((डाईट))व आरोही मॉडल स्कूलों में बैंगलोर की स्वयंसेवी संस्था अगस्तय के सहयोग से साइंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से एससीईआरटी गुडग़ांव की निदेशिका व अगस्तय के अधिकारी के बीच एमओयू साईन हुआ है।
सांसद गुरुवार को डीआरडीए काम्पलेक्स में विकसित जिला साइंस केंद्र का उद्घाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि सिरसा में 50 लाख रुपये की लागत से पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत अपनी तरह का पहला जिला साइंस सेंटर स्थापित किया गया है। सेंटर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स व एस्टोनॉमी से जुड़े 180 प्रकार के उपकरण रखे गए हैं जिनके माध्यम से बच्चों को जानकारी दी जाएगी। एडीसी शिव प्रसाद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, डीईओ कुमकुम ग्रोवर, डीआईपीआरओ सतीश मेहरा, जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर, अमित सोनी, बिजेंद्र सिवाच मौजूद रहे।