अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, तीन घायल
सिरसा - गांव बकरियांवाली के पास देर शाम को अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मामूली चोटें आई हैं। घायल राजस्थान के मलवानी निवासी प्रकाश चंद ने बताया कि ट्राली में लोहे की गाडरें थी, जिसके कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। वे लोहे की गार्डर लेकर अपने गांव जा रहे थे। उनके साथ बड़ा पम्मा निवासी गुरजिंद्र सिंह व एक अन्य भी घायल हुआ है।