- Hindi News
- पदोन्नति तो कर दी गई लेकिन नहीं दिया स्टेशन
पदोन्नति तो कर दी गई लेकिन नहीं दिया स्टेशन
ञ्चएक माह से पुलिस कर्मी कर रहे इंतजार
कुलदीप शर्मा - सिरसा
एक तरफ जहां प्रदेश सरकार चुनावी वर्ष होने के कारण नौकरियों की बौछार करके मौके को भुनाने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में पदोन्नत हुए 49 नए डीएसपी स्टेशन मिलने के इंतजार में कमरे में बैठकर एक दूसरे का मुंह ताक रहे हैं। करीब एक माह पूर्व निरीक्षक पद से पदोन्नत होकर डीएसपी बने पुलिसकर्मी अभी तक इस इंतजार में है कि कब उन्हें स्टेशन मिले।
नवनियुक्त डीएसपी या तो पुलिस लाइनों में है या थानों का चार्ज लेकर ही बैठे हैं। इसके अलावा कुछ हेडक्वार्टर में ड्यूटी दे रहे हैं। हालांकि प्रदेश में डीएसपी के पद खाली पड़े हैं। लेकिन अभी महकमे ने उनको चार्ज देने का आदेश नहीं दिया है।
सिरसा से पदोन्नत हुए तीन डीएसपी स्टेशन के इंतजार में
सिरसा में निरीक्षक पद से डीएसपी बने दलजीत सिंह, किशोरी लाल व सतपाल भी स्टेशन मिलने का इंतजार कर रहे है। जहां किशोरीलाल को सीआइए थाना से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुला रखा है। वहीं दलजीत सिंह ओढ़ां थाना में ही तैनात है। सतपाल भी अपनी पुरानी जगह डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र में गुप्तचर विभाग की कमान संभाले हुए है।
सिरसा में १ फूल ३ माली
अगर इन तीनों की सिरसा में नियुक्ति की बात करे तो स्थिति एक फूल तीन माली वाली होगी। सिरसा में उपमंडल डबवाली का एकमात्र स्टेशन खाली पड़ा है। उसके अलावा ऐलनाबाद व सिरसा में डीएसपी पद पर नियुक्ति है। अब स्टेशन एक और दावेदार 3 है।
पदोन्नति के बाद पीएम, सीएम के कार्यक्रमों में कर्मचारी दिखे व्यस्त
डीएसपी बने सभी पुलिसकर्मी अब तक प्रदेश में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालने में ही व्यस्त दिखे हैं। जहां 13 जनवरी को प्रधानमंत्री के गोरखपुर कार्यक्रम में 7 दिन तक ड्यूटी देते रहे। वहीं कभी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम में। इसके अलावा सिरसा में केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का आगमन। कभी सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य मंत्रियों के कार्यक्रमों में ड्यूटी करते दिखे। अब 4 दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान वे सक्रिय नजर आ रहे हैं।
॥अभी तक इनके स्टेशन का कोई आदेश नहीं आया। यह हमारे हाथ में नहीं है। जब तक हैडक्वार्टर से आदेश नहीं आते, तब तक ये मुख्यालय में ही काम कर रहे हैं।ञ्जञ्ज
सौरभ सिंह, एसएसपी सिरसा।
सिरसा में चार निरीक्षक और डीएसपी बनने की कतार में
करीब एक माह पूर्व पदोन्नत हुए सिरसा के 3 निरीक्षकों के बाद 4 और निरीक्षक डीएसपी बनने की कतार में है। रोड़ी थाना के प्रभारी जगदीश राय, सीआइडी ब्रांच प्रभारी अजय शर्मा, जिला निरीक्षक हंसराज बिश्नोई व सिक्योरिटी इंचार्ज विरेंद्र सिंह भी सरकार की अगली पदोन्नति सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।