- Hindi News
- अतिक्रमण को लेकर नप ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
अतिक्रमण को लेकर नप ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
भास्कर न्यूज - सिरसा
नागरिक परिषद सिरसा ने शहर में हो रहे अतिक्रमण रोकने, यातायात सुचारू करने व रेहडिय़ों के लिए उचित व्यवस्था करने को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। डीसी जे गणेशन ने शहर में 27 जनवरी से अतिक्रमण अभियान चलाने का आश्वासन दिया। डीसी ने कहा सबसे पहले शहर में वीडियो ग्राफी होगी और लोगों को दुकानदारों को सावधान किया जाएगा ताकि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा ले और ऐसा न होने पर प्रशासन कार्यवाही करेगा। परिषद के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने बताया कि अधिकारों व यातायात पुलिस प्रभारी से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि नगर परिषद यह तय करे कि कहीं भी रेड लाईट खराब न हो और खराब होने पर उन्हें तुरंत ठीक करवाया जाए। इसी प्रकार बाजारों में सड़कों पर पीली लाईन को दुबारा से लगवाया जाए। इसी प्रकार यातायात पुलिस भी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक चौराहे पर पुलिस के कर्मचारी यातायात की निगरानी करें और कई भी जाम की स्थिति न बनें। परिषद के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा ने बताया कि उपायुक्त ने रेहडिय़ों के लिए सब कमेटी का गठन किया है।