पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस अड्डे से शराब ठेका नहीं हटाया तो आज सांसद का पुतला फूंकेंगे

बस अड्डे से शराब ठेका नहीं हटाया तो आज सांसद का पुतला फूंकेंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ऐलनाबाद
गांव तलवाड़ा खुर्द के ग्रामीणों ने गांव के बस अड्डे से शराब के ठेके व आहाते को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार शाम तक उपमंडल प्रशासन ने ठेका हटाने की कार्रवाई नहीं की तो 25 जनवरी शनिवार को गांव के बस स्टैंड पर सांसद डा. अशोक तंवर का पुतला फूंका जाएगा।
ग्रामीण मुखराम, रामेश्वर, तेजाराम, दुलाराम, गंगारानी, हजारीराम, सुमित्रा, पालाराम, दुलीचंद, भागीराम, बिदामी, बिमला देवी, श्योपत राम, नरेश कुमार, गौरीशंकर, सुभाष, संदीप, कासीराम, हरभगवान, माडूराम, गुरदेवसिंह, नत्थुसिंह, फुम्मण सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गांव के बस स्टैंड पर स्थित शराब के ठेके के कारण सवारियों, स्कूली बच्चों व गुरुद्वारा की संगत को भारी परेशानी होती है। ठेके को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत गत 23 अगस्त 2010 व 20 मई 2013 को प्रस्ताव पास कर चुकी है।
इसी मांग को लेकर गत 23 जून से 1 जुलाई तक ग्रामीणों द्वारा भूख हड़ताल की गई थी। जिस पर आबकारी निरीक्षक भीमसिंह, नायब तहसीलदार जिले सिंह व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल मेहता ने 31 दिसंबर 2013 तक उक्त ठेके को स्थानांतरित करने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई थी। मगर कोई कार्रवाई न होने पर एंटी करप्शन क्लब के अध्यक्ष भीमसेन साईं गत 21 जनवरी से एसडीएम कांपलैक्स में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार शाम तक यदि प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की तो शनिवार को गांव के बस स्टैंड पर सांसद का पुतला फूंककर ग्रामीण अपने रोष का इजहार करेंगे।



> २१ जनवरी से एंटी करप्शन के अध्यक्ष भीमसेन साईं एसडीउम काम्प्लेक्स के सामने धरने पर बैठे हैं

तलवाड़ा खुर्द के ग्रामीणों में गुस्सा