- Hindi News
- तेजस्वी पार्टी ने केजरीवाल के विरोध में किया प्रदर्शन
तेजस्वी पार्टी ने केजरीवाल के विरोध में किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - सिरसा
तेजस्वी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी। इससे पहले पार्टी कार्यकत्र्ता सुबह 11 बजे टाउन पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद लालबत्ती चौक पर मुख्यमंत्री को पोस्टर जलाया। बाद में सुभाष चौक, शिव चौक, घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक होते हुए टाउन पार्क पहुंचे।
पार्टी के जिला प्रधान मांगेराम फतेहपुरिया ने दिल्ली में केजरीवाल को चुन कर लोगों ने गलत किया है। ऐसे मुख्यमंत्री का जगह जगह अब विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोक सभा चुनाव में अधिक वोट प्राप्त करती है तो मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। इसी दौरान केजरीवाल सांसद में सब से खतरनाक साम्प्रदायिक हिंसा रोकने के लिए हिंदु विरोधी बिल पास कर देगा।
जिसके लागू होने से हिंदुओं व सिक्खों का जीना मुश्किल हो जाएगा। प्रवक्ता कुनाल, सुभाष कुमार, प्रदीप, महावीर सिंह, संदीप कुमार, साहिल, मनोज कुमार व योगेश मौजूद थे।
कार्यकर्ता बोले- लोगों ने दिल्ली का सीएम बनाकर गलत किया