सुख के लिए परहित को अपनाएं: स्वाति
डबवाली - गंगा गांव की जैन सभा में शुक्रवार को उपप्रवतिनी संधारा साधिका साध्वी श्रीस्वर्णकांता की पौत्र शिष्या सर्वधर्म शिरोमणि महासाध्वी स्वाति का गांव पहुंचने पर स्वागत हुआ। साध्वियां रानियां से विहार के बाद गांव गंगा में पहुंची। साध्वी स्वाति ने कहा कि जहां संतों का बार बार आना होता है वह भूमि स्वर्ग समान हो जाती है। उन्होंने कहा कि जीवन में शांति और सुखी कामना करने वाले युवा वर्ग व वरिष्ठजन चितशुद्धि के लिए परहित मार्ग को अपनाएं। दूसरों की सहायता करने से समाज में सौहार्द बढ़ता है। युवाओं को गुणवत्ता परक शिक्षा नहीं मिल रही है और परिजनों में भी ज्ञान का अभाव है जिससे परिवारों में विवाद व समाज में विषाद बढ़ रहे हैं। मौके पर डॉ. छोटूराम जैन, किशोरी लाल, शगनलाल जैन, देवकरण मौजूद थे।