पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल संरक्षण वाले ५ गांवों को आज मिलेगा सम्मान

जल संरक्षण वाले ५ गांवों को आज मिलेगा सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्र सिंह - सिरसा
पानी की बचत करना बहुत जरूरी है। पहले इसकी कीमत समझी, अब इसका इनाम मिलेगा।
जल संरक्षण के प्रति प्रगतिशील पांच ग्राम पंचायत को जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन रविवार को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में चयनित ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।



सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्टेडियम में दि सिरसा स्कूल का एक्शन सांग, हरियाणवी नृत्य के लिए न्यू सतलुज हाई स्कूल, राजस्थानी नृत्य के लिए डाईट डिंग, गिद्दा के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाग लेगा।

परेड में ये भाग लेंगे

हरियाणा पुलिस, गृहरक्षी, राष्ट्रीय कैडेट कोर, स्काउट्स व विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की टुकडिय़ां परेड में भाग लेंगे। शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 1000 से भी अधिक विद्यार्थी पीटी शो करेंगे।

यहां पर इस समय होंगे कार्यक्रम

शहीदी स्मारक स्थल पर - सुबह 9:45 बजे

स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल सुबह -9:50 बजे

मुख्यअतिथि का स्टेडियम में आगमन -9:55 बजे

ध्वजारोहण व राष्ट्रगान- 9:58 बजे

मुख्यातिथि द्वारा परेड का निरीक्षण-10:00 बजे

मुख्यातिथि का संदेश -10:10 बजे

मार्च पास्ट- 10:30 बजे

झांकियों का प्रदर्शन -10:50 बजे

सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन -11:20 बजे

सांस्कृतिक कार्यक्रम -11:40 बजे

पारितोषिक वितरण -12:20 बजे

राष्ट्रगान -12:35 बजे

ये गांव हैं चयनित

सिरसा खंड में ढाणी ख्योवाली, खंड रानियां में गांव धनुर, ऐलनाबाद में अमृतसर कलां, खंड बड़ागुढ़ा में सुबाखेड़ा, ओढ़ां खंड में खोखर का चयन किया गया है।