अवतरण दिवस पर संगत ने ली गुरु कृपा
भास्कर न्यूज - सिरसा
डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह महाराज के अवतार दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग में देश विदेशों से श्रद्धालुओं ने शिरकत कर संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां प्रवचन सुने। संत गुरमीत सिंह इंसां ने अवतार दिवस को लेकर सबसे पहले केक काटा। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में ‘हैप्पी बर्थ डे टू यू पिता जी’ गाकर अवतार दिवस की बधाई दी।
इसके बाद संत गुरमीत सिंह ने ‘सन तेरा गया, सन तेरा आया’ भजन सुनाया। मजलिस कार्यक्रम में मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहने वाले देश व विदेश के विभिन्न राज्यों के ब्लाकों के सेवादारों व खेलों- शिक्षा में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले शाह सतनाम शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को मैडल देकर सम्मानित
किया। कार्यक्रम के दौरान 12905 नाम अभिलाषी जीवों को नशा व बुराइयां छुड़ाकर नाम की अनमोल दात प्रदान की। इसके बाद आस्ट्रेलिया आश्रम की वेबसाइट को लैपटाप पर लांच किया। फिङ्क्षलपाइस,ईअली व आस्ट्रेलिया की साध-संगत ने वहां की सरकार द्वारा डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत को मानवता भलाई के कार्यो के लिए दिया गया अवार्ड भी भेंट किया।
मजलिस के दौरान भीम आवार्डी मिलनप्रीत इंसां को शाह सतनाम ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स ङ्क्षवग की तरफ से दो लाख रुपये का चैक देकर सम्मानित किया।
सिरसा। शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार दिवस पर केक काटते पूज्य संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सा।
नशा है जो एक बार चढ़ जाए
साध संगत को प्रवचन करते हुए संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि मालिक के नाम में वो नशा है है जो एक बार किसी को चढ़ जाए वह उतारे नहीं उतरता। मालिक के प्यारे उसके प्यार में हरदम झूमते रहते है उन्हें किसी चीज की परवाह नहीं रहती। जो उस अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड की भक्ति इबादत करता है वह उसे पा लेता है। उन्होंने कहा कि जब इंसान को पूर्ण मुॢशद कामिल मिल जाए तो आत्मा नाच उठती है। गम-ङ्क्षचता परेशानियां सब दूर हो जाती है। शरीर जमीन पर चलता है लेकिन आत्मा हवा में उड़ती है। बड़े महानगरों में अक्सर हंसने-हंसाने के लिए क्लब खुले हुए है।