पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति की मिशाल पेश करें युवा : एसडीएम

देशभक्ति की मिशाल पेश करें युवा : एसडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबवाली - उपमंडल में 65वां गणतंत्र दिवस स्कूल व संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों व देशभक्ति भावना से मनाया गया। सिरसा रोड स्थित स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की शुरूआत एसडीएम सतीश कुमार ने डीएसपी दलजीत आर्य की अध्यक्षता ध्वजारोहण के साथ की। एसडीएम सतीश कुमार ने कहा कि 65वें गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति शहीदों के सपनों का पूरा करने का संकल्प लें। कबीरबस्ती में मासूम हत्याकांड मामले में दोषियों को फांसी तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करने वाली 9 वर्षीया बहादुर लड़की, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारतेंद्र कुमार ढिल्लों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों सहित विभिन्न विभागों व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 23 लोगों को सम्मानित किया। मौके पर तहसीलदार परमजीत सिंह चहल, बीईओ संतकुमार, बीईईओ बलजिंद्र सिंह भंगू, सदर थाना प्रभारी सुरेशपाल, मार्केट कमेटी सचिव सुभाष अरोड़ा, प्रिंसीपल सुरजीत सिंह मान, सत्यपाल जोशी, पवन पूनियां, बसंत सिंह देसूजोधा, सुखदेव सिंह, हरदम सिंह व अन्य मौजूद थे।गांव अबूबशहर में सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश पूनियां व प्रिंसिपल हंसराज बिश्नोई ने एसएमसी प्रधान संतोष तंवर, रिटायर्ड बीईओ ओमप्रकाश चीमा, बिश्नोई सभा प्रधान कृष्ण जादूदा की अध्यक्षता में ध्वारोहण किया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं ने ‘सरस्वती व गणेश वंदना’ से करते की। एलआईसी शाखा प्रबंधक संतू बावलिया व उपप्रबंधक राजीव सोनी ने होनहारों को पुरस्कार वितरण किया। मौके पंच सरोज रानी, सुरजीत कौर, कुलदीप भादू, भारत भूषण, पूर्व प्रधान श्योकरण, अशोक मिढ्ढा, पंच सुखदेव, रामकुमार, महेंद्र सुथार, सुभाष गोदारा, लूणाराम छिंपा व अन्य मौजूद थे।
आरोही स्कूल ने मानव श्रृंखला से दिया एकता का संदेश
गांव कालुआना के राजकीय स्कूल व आरोही मॉडल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में सरपंच जगदेव सहारण ने प्रिंसिपल राजेंद्र जाखड़ व आरोही स्कूल की प्रिंसिपल नीता नागपाल की अध्यक्षता में ध्वजारोहण करते हुए कहा कि युवाओं को देशभक्ति के साथ राष्ट्र एकता की नई मिसाल कायम करनी है। मौके पर आरोही स्कूल के विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। साथ ही विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाया।