पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिपोधारक दे रहे राशन के नाम पर धोखा

डिपोधारक दे रहे राशन के नाम पर धोखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियों के टोटे के कारण हो रही धांधली
कुलदीप शर्मा - सिरसा
खाद्य आपूॢत विभाग में कर्मचारियों का टोटा देखकर डिपोधारकों ने राशन वितरण करने में धांधली मचा रखी है। मर्जी में आया तो किसी को राशन दे दिया। वरना कोई जरूरी नहीं।
जिला के डिपोधारक विभाग में कमियों की कमी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। विभाग द्वारा पात्र लोगों के लिए दिया जाने वाला राशन लूट रहे हैं। हालांकि विभाग के कर्मचारी घपला सामने आने पर कार्रवाई भी करते हैं। लेकिन दफ्तर के अन्य कर्मचारियों के खाली पड़े पदों के कार्य का बोझ उन्हें दफ्तर से ही नहीं निकलने देता। वहीं आमजन अपनी समस्याएं लेकर डीसी व एडीसी दफ्तर के चक्कर काटते रहते हैं।
विभाग में कर्मचारी तो पहले ही कम थे। बची कसर हाईकमान ने पूरी करते हुए 7 कर्मचारियों को अन्य जिलों में खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचने ((पीवी)) करने के लिए भेज दिया है। जिस कारण बचे हुए कर्मचारियों को और अधिक दुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द अपनी समस्या के समाधान की मांग की है।




भास्कर न्यूज - ऐलनाबाद

गत 23 जनवरी रात को शहर में दो अलग- अलग दुकानों में हुई चोरी के मामले को थाना पुलिस ने सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने दुकानों में से चोरी करने के मामले में संतलाल उर्फ संतीया व रसोई गैस सिलेंडर चुराने वाले देवीलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक ऐलनाबाद के वार्ड न. 6 के निवासी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि संतलाल ने दुकानों के ताले तोड़ नकली गहने, नगदी व छोटा- मोटा सामान चोरी किया था। सिलेंडर चुराने के मामले में पकड़ा गया है।

आनर किलिंग के खिलाफ खाप पंचायत

॥खाप पंचायत शुरू से ही आनर किलिंग के खिलाफ रही है। 29 जनवरी को सम्मेलन भी इसी के चलते बुलाया गया है। इसमें पूरे देश से 190 खाप पंचायतें भाग लेगी। ।ञ्जञ्ज

तुलसी ग्रेवाल, प्रधान महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत।

पिछले एक साल से कर रहे हैं शोध

सीडीएलयू के लोक प्रशासन विभाग के प्रोफेसर राजकुमार सिवाच यूजीसी के निर्देश पर पिछले एक साल से खाप पंचायत इन मॉडर्न इंडिया डेमोक्रेसी विषय पर शोध कर रहे हैं। इसी के चलते 29 जनवरी को खाप पंचायतों के सम्मेलन में उन्होंने 73 प्रश्नों की प्रश्नावली तैयार की है। सम्मेलन मअध्यापक, ग्राम पंचायत पदाधिकारी, पुलिस, न्यायपालिका, जाटों ,दूसरी जातियों, खाप के फैसलों से पीडि़त व्यक्ति से राय पूछी जाएगी।

पाठों की लड़ी के भोग डाले

रतिया - गुरुद्वारा अजीतसर में चल रहे 41वें तीन दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम का समापन सोमवार को पाठों की लड़ी के भोग डाल कर किया गया। कार्यक्रम में संत बाबा अवतार सिंह, बाबा नामदेव, बाबा कश्मीरा सिंह, हरजीत सिंह, भरपूर सिंह, जगतार सिंह गुरु की वाणी का प्रचार प्रसार किया। कार्यक्रम में धार्मिक दीवान भी सजाए गये। उपस्थित संतों ने श्रद्घालुओं से सिक्ख धर्म के नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। रागी व ढाडी जत्थों के सदस्यों ने कहा कि गुरु का सिक्ख वही है, जो सिक्ख धर्म के नियमों का पालन करे। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों से दूर रहना चाहिए, तभी सभ्य समाज की स्थापना होगी। सच्चा सिक्ख वही है, जो पांच कंकारों के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि कड़ा, कच्छेरा, कंघा, केश का पालन करना चाहिए।

76 लोगों ने किया रक्तदान

रतियां - अरोड़वंश सभा द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित पंडित आत्मा राम धर्मशाला में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना था। शिविर की शुरूआत सभा के प्रधान ओमप्रकाश धींगड़ा ने महाराज अरुट की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित करके किया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डा. आकाशदीप बंसल व जिला रेडक्रास सोसायटी की टीम ने सेवाएं दी। शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया। डॉ. आकाशदीप ने कहा कि हमारे समाज में भ्रम है कि रक्तदान करने से कमजोरी आ जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस मौके पर पार्षद देवेंद्र ग्रोवर, ओमप्रकाश ग्रोवर, सतपाल सेठी, मक्खन मोंगा, कमल किशोर, बृजलाल, राजेंद्र सेठी मौजूद थे।

पं.जसराज जयंती पर रक्तदान शिविर लगाया

भट्टूकलां - युवा मंडल पीली मंदोरी द्वारा पद्मश्री व पद्मविभूषण पंडित जसराज का जन्मदिन आज मनाया जाएगा। पंडितजी के जन्म दिवस पर रक्त शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सांसद अशोक तंवर मुख्यातिथि व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त राजनारायण कौशिक, एसपी शिवचरण अत्री विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे।



समाज सेवा पार्टी ने दी जाखल में दस्तक

जाखल - नवगठित समाज सेवा पार्टी ने सोमवार को जाखल क्षेत्र में दस्तक दी। पार्टी संयोजक संजय शर्मा के नेतृत्व में पार्टी वर्करों ने रेलवे स्टेशन व मंडी में सफाई अभियान चलाया। अपने निजी सफाई कर्मियों व ट्राली के साथ उन्होंने अनेक स्थानों पर पड़ी गंदगी को हटाया तथा लोगों को सफाई के बारे में जागरूक भी किया। संजय शर्मा ने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य हलके को स्वच्छ व स्वस्थ बनाना है क्योंकि यदि गांव व शहर साफ सुथरे होंगे तो लोग स्वस्थ होंगे। जब लोग स्वस्थ होंगे तो वे अच्छा सोचेंगे और देश व समाज के विकास के लिए अच्छा होगा। अभियान में जाखल मंडी के सरपंच सुरेंदर मित्तल, बलराज जाखल, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, रवि कुमार, भीरा सिंह, नछतर सिंह, अमित खोबड़ा, बलदेव ग्रोवर, रणजीत बाठ, जितेंदर लारा, टैनी मडिय़ा, संदीप कुमार व अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

व्यापार मंडल ने लांच किया पहचान पत्र

टोहाना - हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने अपने व्यापारियों सदस्यों के लिए पहचान पत्र लांच किया है। व्यापार मंडल के मेन बाजार स्थित कार्यालय में सादे समारोह में शाखा प्रधान राजेंद्र ठकराल ने पहचान पत्र लांच किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंडल अपने सभी सदस्यों को पहचान पत्र वितरित करेगा। इससे व्यापारियों में एकता की भावना का विकास होगा तथा उनकी अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि देश के विकास में व्यापारी वर्ग का अहम् योगदान रहता है। इस अवसर पर रमेश गोयल, ओंकार गर्ग, राजीव जैन, दीपक जैन, मोती सिंगला, मूल चंद बतरा, शुभकरण जैन, सोहन लाल, कन्हैया लाल अरोड़ा, सचिन भाटिया, सुरेश पिंटा, पवन वधवा, जोनी मेहता, राजेंद्र बल्ली आदि उपस्थित थे।

चोरी के आरोपी भेजे जेल

महानिदेशक को लिखा है पत्र, होगी जांच

॥विभाग में कर्मचारियों की कमी है। इसके लिए महानिदेशक चंडीगढ़ को पत्र लिखा गया है। जहां भी शिकायत मिलती है वे जांच करवाते हैं।ञ्जञ्ज

रामअवतार, खाद्य आपूॢत विभाग, सिरसा

विभाग के कुल 115 पदों में 45 खाली

खाद्य आपूॢत विभाग द्वारा सिरसा में 115 पद नियुक्त किए है। जिनमें से केवल 70 पदों पर ही कर्मचारी तैनात है। 45 पद खाली पड़े हैं। खाली पड़े मुख्य पदों में डीएफएसओ, 1 एएफएसओ, 6 क्लर्क, एक ऑडिटर व जेए के 4 पद खाली है। वहीं पीएन के 7, पीआरसी के 8 पद खाली पड़े हुए। जिन कारण विभाग में नियुक्त कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य का बोझ उठाना पड़ रहा है।

जिला में 598 डिपो, जांच अधिकारी केवल 24 ही नियुक्त किए है

डिपोधारकों की धांधली को रोकने के लिए विभाग ने 42 कर्मचारी फील्ड के लिए नियुक्त किए है। जिसमें से केवल 24 ही निरीक्षक व उप निरीक्षक वर्तमान में डिपोधारकों की धांधली पर निगरानी के लिए कार्यरत है। जिला में 598 डिपुओं पर निगरानी के लिए ये बहुत कम पड़ जाते हैं। इसके अलावा धांधली को रोकने के लिए 5 एएफएसओ में से 4 वर्तमान में कार्यरत है। एक पद खाली पड़ा है। वहीं विभाग ने हाल ही में 5 उपनिरीक्षकों को तबादला करके स्थिति को मुश्किल में डाल दिया।



राशन वितरण में धांधली

विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते डिपोधारक भी आसानी से पात्रों के साथ राशन वितरण में धोखा कर रहे हैं। जांच न होने का फायदा उठाकर डिपोधारक लोगों को राशन वितरण नहीं कर रहे। इसके अलावा कई डिपू संचालक तो पूरे महीने के राशन को घर में ही हजम कर जाते हैं। थेहड़ मोहल्ला की वार्ड नं. 23 की डिपो संचालिका बाला शर्मा के खिलाफ कुछ दिन पूर्व वार्ड की महिलाओं ने राशन न देने का आरोप लगाया था। सुमन, शर्ती, नीलम व आशा ने बताया कि डिपू संचालिका उन्हें राशन नहीं मिलता। वहीं चत्तरगढ़पट्टी के दो डिपोधारकों पर भीम सिंह, हनुमान, सगनजीत, गीता, रूपा रानी, सर्वजीत व दिवान चंद धांधली शिकायत डीसी से कर रखी है।



न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स