मनाया 65वां गणतंत्र दिवस
रानियां - लांयस क्लब रानियां ने गणतंत्र दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक पर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि दी। इस मौके पर चार्टर प्रधान डॉ. एसपी चौपड़ा, विधायक कृष्ण कंबोज, राजकुमार राजा, डॉ. जरनैल सिंह, डॉ. रमन चौपड़ा, राकेश बहल, सतनाम झब्बर, पवन नागपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
निबंध प्रतियोगिता में शिखा प्रथम
फिरोजबाद मार्ग स्थित एसबीएस स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी डॉ. गुरदीप सिंह सोढ़ी ने शिरकत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीद भगत सिंह की जीवन पर लघु नाटिका पेश की। निबंध प्रतियोगिता में शिखा, मोनिका व अभिषेक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।