- Hindi News
- महिलाओं ने किसान के हाथ से निकाला सोने का कड़ा
महिलाओं ने किसान के हाथ से निकाला सोने का कड़ा
भास्कर न्यूज - सिरसा
नेशनल हाइवे हिसार रोड पर सोमवार दोपहर एक किसान का सोने का कड़ा महिलाओं ने छीन लिया। किसान शोर मचाने लगा तो महिलाएं सफेद रंग की कार में सवार होकर फरार हो गईं।सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार सवार महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। कार का नंबर भी लोगों ने देख लिया है मगर पुलिस मान रही है कि कार की नंबर प्लेट नकली है।
हुआ यूं कि ऐलनाबाद उपमंडल के गांव पोहड़का निवासी 55 वर्षीय रामकुमार खेती से संबंधित कामकाज के लिए सिंचाई विभाग के दफ्तर में आए थे। दोपहर को जब वह दफ्तर के बाहर आया तो दो महिलाएं मिल गई। बोलीं तुम्हारी मां बीमार हैं कार में बैठी है। जब किसान ने कार की खिड़की खोली तो कार में एक महिला व एक व्यक्ति था। जिन्होंने किसान के हाथ से सोने का कड़ा निकाल लिया। इसके बाद सभी कार में सवार होकर फरार हो गईं। सोने का कड़ा डेढ़ तोले का था जिसकी कीमत 50 हजार रुपये है।