- Hindi News
- 73 प्रश्नों से जानेंगे खापों के बारे में
73 प्रश्नों से जानेंगे खापों के बारे में
भास्कर न्यूज - सिरसा
खाप पंचायतों के पदाधिकारियों के चुनाव में कोई निश्चित प्रकिया नहीं अपनाई जाती। 29 जनवरी को ऑनर किलिंग के विरोध में महम चौबीसी में खाप पंचायतों की बैठक में शामिल होने वाले बुद्धिजीवी, नवयुवक और अन्य वर्गों से सीडीएलयू के प्रोफेसर राजकुमार सिवाच प्रश्न पूछेंगे। रोहतक में ऑनर किलिंग के विरोध में महम चौबीसी सर्व खाप पंचायत के प्रधान तुलसी ग्रेवाल की अध्यक्षता में पंचायत बुलाई गई है। इसमें पूरे देश से 190 खाप पंचायतें भाग लेंगी।