पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेल्समैन की बाइक को मारी पीछे से टक्कर, मौत

सेल्समैन की बाइक को मारी पीछे से टक्कर, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
गांव भंबूर के पास मंगलवार सुबह ठेका के सेल्समैन की बाइक को किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अननोन वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें, कि गांव टीटूखेड़ा निवासी 28 वर्षीय बलविंद्र सिंह सुबह सवा 6 बजे घर से सिरसा आ रहा था। दरअसल, वह शहर में अंग्रेजी ठेका शराब पर बतौर सेल्समैन था। बाइक लेकर जैसे ही वह गांव भंबूर के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब लोगों ने उसे देखा तो वह घायल हुआ पड़ा था। उसका बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। जब लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की सोची तो उसकी मौत हो गई। मृतक शादीशुदा था। उसके पिता बूटाराम गांव में टाटाऐस चलाते हैं। उसका छोटा भाई सोनू गुडग़ांव निजी कंपनी में काम करता है। सदर थाना के एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। बता दें कि इसी तरह से शहर में काई अन्य
हादसे हो चुके हैं।