पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता में जोधपुरिया ने दड़बी को हराया

शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता में जोधपुरिया ने दड़बी को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. सिरसा
गांव शेखुपुरिया में आजाद युवा क्लब की ओर से आयोजित शूटिंग वालीवॉल प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के फाइनल में जोधपुरिया की टीम ने दड़बी गांव की टीम को हराया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को रानियां के विधायक कृष्ण कंबोज के पुत्र रणजीत कंबोज ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जोधपुरिया व दड़बी के बीच हुआ। जिसमें जोधपुरिया ने दड़बी को 25 10 के मुकाबले से हराया। युवा क्लब के प्रधान रोहताश ढुकिया ने सभा का आभार व्यक्त किया। मौके पर सुभाष ढाका, रोहताश कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण चाहर, आत्मराम, विकास कुमार मौजूद थे।




वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित