वाक इन इंटरव्यू आज 60 ने किया आवेदन
भास्कर न्यूज - सिरसा
सिविल सर्जन ऑफिस में मंगलवार को स्टाफ नर्स की 5 पोस्टों के लिए वाक इन इंटरव्यू लिए गए। सुबह 9 बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक कुल 60 आवेदकों ने अपना पंजीकरण करवाया। बाद में कई कैटेगरी के फार्म भी रिजेक्ट कर दिए। पूरा दिन अस्पताल में इंटरव्यू को लेकर उम्मीदवारों की काफी भीड़ नजर आई।
बता दें, कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से डबवाली के लिए 2 पोस्ट जीएनएम, रानियां के लिए 1 पोस्ट, डीईआईसी सेंटर के 1 पोस्ट व ड्रग डी एडिक्शन सेंटर के लिए 1 पोस्ट के लिए वाक इन इंटरव्यू रखे गए थे। कुल 60 आवेदकों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें डबवाली की 2 पोस्टों पर 27 फार्म जमा हुए, रानियां की एक पोस्ट के लिए 4 फार्म, डीईआईसी सेंटर की एक पोस्ट के लिए 15 व ड्रग डी एडिक्शन के लिए 14 उम्मीदवारों ने फार्म जमा करवाए। दोपहर बाद रिटन टेस्ट हुआ जिसमें शॉर्टलिस्ट कर उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए गए। अभी नियुक्ति का मामला प्रोसेस में रखा गया है।
सभी कैटेगरी के लिए पोस्ट निर्धारित
सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने कहा कि बुधवार को एएनएम की 6 पोस्टों के लिए वाक इन इंटरव्यू रखे गए हैं जिसमें से तीन पोस्ट फिल्ड के लिए हैं जिसमें भुर्टवाला, नीमला व जंडवाला विश्नोइया शामिल हैं। 2 पोस्ट राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए हैं वहीं, एक पोस्ट अफीम छुड़ाओ केंद्र के लिए हैं। सभी पोस्टें अलग अलग कैटेगरी के लिए निर्धारित हैं।