पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के लोगों ने पैसा एकत्र कर लगवाए गेट

शहर के लोगों ने पैसा एकत्र कर लगवाए गेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमोद कुमार - सिरसा
लगता है पुलिस से सिटी वालों का भरोसा उठता जा रहा है, तभी तो लोग अपनी सुरक्षा खुद ही करने में लगे हुए हैं। पिछले दिनों चोरियां बढ़ी तो कॉलोनी के लोगों ने भी नया बदलाव कर दिखाया। अब गांधी कॉलोनी व रोड़ी गेट के लोगों ने मिलजुलकर चंदा एकत्रित करके लोहे के गेट लगवा दिए हैं ताकि रात को चोरी की वारदात न हो सके।
आईटीआई के ठीक बिलकुल सामने गांधी कॉलोनी की लास्ट गली में बड़ा लोहे का गेट लग गया है। रात को गेट के पास चौकीदार होता है। इसके अगली गली में भी एक गेट लगवा दिया गया है जिससे अब कॉलोनी में रात को बाहरी लोगों का आना जाना बंद हो गया है। कॉलोनी के बुक डिपो संचालक सोमनाथ डंग कहते हैं कि कॉलोनी के लोगों ने बढ़ रही चोरियों को लेकर मिटिंग कर गेट लगवाने का निर्णय लिया था। दोनों गेट पर 1.25 लाख रुपये का खर्च आया है। कॉलोनी में सभी के वाहन अब बाहर ही रहते हैं क्योंकि चोरी होने का कोई डर नहीं रह गया है।
उधर, रोड़ी गेट के पास स्थित गली मद्रासी वाली में भी पिछले दिनों तीन वारदातें हुईं। अब लोगों ने एकत्रित होकर 100 मीटर की लंबाई वाली गली में गेट लगवा दिया है। गेट पर 50 हजार रुपये का खर्च आया है। खास बात यह है कि हर घर के पास इस गेट की चाबी है। कुल 17 चाबियां बनवाई गई हैं ताकि किसी को भी आने जाने में कोई दिक्कत न हो। गली में रहने वाले रवि जिंदल एडवोकेट ने घर के आगे सीसी कैमरे भी लगवाएं हैं।
यहां भी लगे हुए हैं गेट्स
इसके अलावा इससे पूर्व चोरियों की वारदातों को लेकर सी ब्लॉक व बी ब्लॉक में लोहे के गेट लग चुके हैं। इसके साथ एडीसी कॉलोनी के लोगों ने भी गेट लगवाने का अभियान छेड़ा हुआ है।
आरएसडी कॉलोनी के लोगों ने बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर सीसी कैमरे लगवाने की पहल की थी तो इसके बाद सी ब्लॉक के लोगों ने भी सीसी कैमरे लगवाए थे। हुडा सेक्टर में भी कुछ घरों के आगे सीसी कैमरे लग चुके हैं।



अच्छी पहल

चोरी व लूट की बढ़ रही वारदातों को लेकर शहर के लोग एकमत, गांधी कॉलोनी, सी और बी ब्लॉक में लगाया गया गेट