पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला किया

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
मंग लवार देर रात पुरानी मंडी के खूह वाला बाजार में कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को घेरकर उस पर लाठी व गंडासे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे ओंढ़ा के अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे सिरसा के सामान्य अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस को दिए बयान में घायल राजेंद्र उर्फ काला पुत्र चिमन लाल ने बताया कि रात के साढ़े आठ बजे के लगभग वह पुरानी मंडी में रेहड़ी पर कुलचे खा रहा था। तभी दीपू, जग्गा, जोगा व उनके एक अन्य साथी ने उसे घेर लिया और मारना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे छुड़वाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें धमकी दी।