पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में ट्रेन के नीचे आने से दो की मौत

शहर में ट्रेन के नीचे आने से दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
ट्रेन के नीचे आने से अलग अलग स्थानों पर बुधवार को दो व्यक्तियों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
आया चपेट में
कंगनपुर फाटक के समीप रेवाड़ी गंगानगर ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव शाहपुर बेगू निवासी बूटा सिंह पुत्र सज्जन कुमार के रूप में हुई है। रेलवे फाटक के समीप सुबह साढ़े छह बजे सिरसा से हिसार की तरफ जा रही रेवाड़ी गंगानगर ट्रेन की चपेट में बूटा सिंह आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस के एएसआई छिंद्रपाल सिंह ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचित किया। मृतक बूटा सिंह मजदूरी करता था।
की आत्महत्या
रेलवे स्टेशन के समीप 29 वर्षीय व्यक्ति रेवाड़ी फाजिल्का ट्रेन के आगे कूद गया। मृतक की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी केवलकृष्ण पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। स्टेशन के समीप सुबह साढ़े दस बजे बाइक पर आया व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया।



कंगनपुर फाटक और रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे