- Hindi News
- सीवरेज के ओवरफ्लो से परेशान किया प्रदर्शन
सीवरेज के ओवरफ्लो से परेशान किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - सिरसा
अग्रसेन कॉलोनी वासियों ने बुधवार को सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। कालोनी वासियों ने कई बार विभाग को शिकायत की है, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। बता दें कि इस समास्या को भास्कर ने भी उठाया था।
कॉलोनीवासी सुशील कुमार, अमित गोयल, राजू, मोनिल बंसल, मोहित व प्रदीप कुमार ने कहा कि गली में सीवर का के पानी का जलभराव रहता है। इससे खाली प्लाटों में भी तलाब जैसी स्थिति बनी हुई है। सीवर के पानी से कालोनी में मच्छरों की भरमार बनी हुई है। कई बार विभाग को शिकायत की है पर जन स्वास्थ्य विभाग इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि करीब 16 वर्ष पूर्व इस कालोनी में 10 इंच की सीवर पाइप डाली गई थी।
उन्होंने बड़ी पाइप डालने के लिए कई सालों से विभाग को आग्रह किया जा रहा है। बता दें कि कालोनी में सीवर की समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन भी किए।