पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर फील्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर फील्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्ज यूनियन के फील्ड कर्मचारियों ने बुधवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा।
इससे पहले वाटर वक्र्स में कार्यरत कच्चे कर्मचारी टाऊन पार्क में एकत्रित हुए। यहां से एकत्रित होकर लघु सचिवालय के सामने नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यूनियन के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि कच्चे कर्मचारी लंबे समय से स्थायी नियुक्ती की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रही। राज्य प्रधान सतपाल ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी एवं तानाशाही पुर्ण रैवया अपनाने में लगी हुई है।
कर्मचारियों को ठेके पर मात्र दो हजार से तीन हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग एसटीसी का भुगतान किया जाए, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए जाने की है। मौके पर जगदीश कुमार, राजेंद्र सिंह, रायसिंह, जगदीश दड़बा, ओमप्रकाश, टीकूराम, मोहनलाल, अतरसिंह, राजेंद्र आदि रहे।