पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद मकान से उड़ा ले गए लाखों के जेवरात

बंद मकान से उड़ा ले गए लाखों के जेवरात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
बरनाला रोड पर स्थित बाटा कॉलोनी में रात को बंद मकान में लाखों की चोरी हो गई। चोरी के वक्त मकान मालिक अस्पताल में भर्ती था। सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखकर उसे सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी होने के बाद पुलिस के क्राइम रोकने के दावे हवा हो गए हैं।डीएवी स्कूल वाली गली में रहने वाले ट्रैक्टर मैकेनिक चंद्रकिशोर पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा है। उनका शहर के तलवार नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। मंगलवार रात को उसकी पत्नी किरण अस्पताल में थी। घर पर ताला जड़ा हुआ था। पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह पौने 8 बजे पड़ोसियों ने किरण को फोन करके सूचना दी कि उनके घर के अंदर के सभी कमरों का ताला खुला पड़ा है। सामान बिखरा हुआ है। उसने सूचना अपने जेठ प्रकाशचंद को दी तो प्रकाशचंद ने मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी। एसएचओ दलीप सिंह ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। बाद में फिंगर प्रिंट्स टीम व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके से सुराग जुटाए हैं।



जल्द सुलझेगा मामला

॥चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को जल्द ट्रेसआउट कर लिया जाएगा।ञ्जञ्ज

दलीप सिंह, सिटी एसएचओ

बाटा कॉलोनी की इस गली में सीसी कैमरा नहीं लगा हुआ है। आगे जाकर लास्ट में डीएवी स्कूल के गेट पर सीसी कैमरा लगा हुआ है जिसकी रेंज इतनी अधिक नहीं है। पुलिस कॉलोनी में ओर भी सीसी कैमरों से फुटेज देख रही है। बता दें, कि इससे पूर्व भी खन्ना कॉलोनी में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर के बंद मकान में लाखों की चोरी हो गई थी। वारदात के दौरान परिवार दिल्ली गया हुआ था। इसके बाद भी शहर में अनेक चोरियां हुई है मगर पुलिस अभी तक एक भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है।

नहीं है गली में कोई भी सीसी कैमरा

नहीं रूक रही हैं वारदात

23 जनवरी को मोबाइल रिटेल एसोसिएशन व व्यापार मंडल की ओर से सिटी थाना का घेराव किया गया था। पुलिस ने गश्त बढ़ाने की बात कही थी। व्यापारियों ने भी माना था कि गश्त बढ़ी है मगर गश्त बढ़ाने के बाद भी शहर में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। ना ही व्यापारियों की वारदातों को सुलझाया गया और रात को लाखों की चोरी होने के बाद पुलिस के दावों की हवा निकल गई है।

11 लाख की चोरी को अंजाम दे गए चोर

चोर गेट की ग्रिल को फांदकर अंदर घुसे थे। चोरों ने अलमारी में पड़ा 3 लाख रुपये का कैश, संदूक में पड़े 25 तोले के सोने के आभूषण जिसमें हार, चूडिय़ां, टॉपस, बालियां, कड़ा, अंगूठी व नेकलेस शामिल हैं। आभूषणों की कीमत करीब साढ़े 7 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ घर में रखा 40 हजार रुपये का कपड़ा भी चोरी हुआ है। दरअसल, ट्रैक्टर मैकेनिक चंद्रकिशोर की पत्नी किरण घर में कपड़े की दुकान करती है। कल ही नया कपड़ा बेचने के लिए लेकर आए थे। पूरे सामान की कीमत 11 लाख रुपये है। चंद्रकिशोर के भाई हुडा सेक्टर में रहने वाले उसके भतीजे पुनीत ने बताया कि उसके चाचा बीमार है, इसलिए इलाज करवाने के लिए कैश घर में रखा हुआ था। वे गांव ढांबा के रहने वाले हैं और बेगू रोड पर उनकी ट्रैक्टर की वर्कशॉप है।