पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक व कार की टक्कर से एक गंभीर

बाइक व कार की टक्कर से एक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
गांव केवल के पास मंगलवार देर रात को बाइक पर अपने गांव जा रहे लक्कड़ व्यापारी को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती गांव धर्मपुरा निवासी 30 वर्षीय निर्मल सिंह ने बताया कि वह लक्कड़ बेचने के बाद देर रात बाइक पर घर जा रहा था। पीछे से सफेद रंग की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं, शहर के बंद गेट के पास ऑटो के नीचे आने से मजदूर के पांव में फैक्चर आ गया है।