पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २ कालगर्ल को दलाल समेत गिरफ्तार किया

२ कालगर्ल को दलाल समेत गिरफ्तार किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सिरसा
मंगलवार दोपहर को सीआईए पुलिस ने दिल्ली पुल के पास नाकेबंदी कर एक मारुति जेन को रुकवाया जिसमें पुलिस ने 2 कॉल गर्ल व एक दलाल को पकड़ लिया है। जबकि एक युवक पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ वेश्यावृत्ति करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
बता दें, कि सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि थेहड़ मोहल्ला का एक युवक दिल्ली से दो कॉलगर्ल लेकर आ रहा है। युवतियों को सिरसा में वेश्यावृति के लिए लाया जा रहा है। पुलिस ने नाकेबंदी कर मारुति जेन को रूकने का इशारा किया तो कार से उतरकर एक युवक भाग निकला जबकि पुलिस ने बाकियों को पकड़ लिया। कार में दो युवतियां मिली हैं जो कि दिल्ली से आ रही थी दलाल को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। सीआईए प्रभारी अरुण बिश्नोई ने बताया कि युवतियों की पहचान हो गई है और युवक की पहचान थेहड निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि युवतियों को वेश्यावृति करवाने के लिए शहर में लाया जा रहा था। पुलिस ने इससे पूर्व ही रेड कर पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त सोनू पर पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।



सोनू पर दर्ज हैं पहले भी कई मुकदमें

पुलिस द्वारा कालगर्ल के साथ गिरफ्तार किए गए सोनू पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पिछले काफी समय से सोनू पर सिरसा में कालगर्ल लाने का संदेह था और पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी।