पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाको ने किया सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का निरीक्षण

नाको ने किया सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चजांच की पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी सेंट्रल कमेटी को
भास्कर न्यूज - सिरसा
बुधवार को सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का निरीक्षण करने के लिए नाको की टीम आई। टीम के निरीक्षण के बाद अब पूरी रिपोर्ट सेंट्रल कमेटी को भेजी जाएगी। बाद में सेंट्रल टीम के निरीक्षण के बाद ब्लड बंैक को अपग्रेड किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना था कि यह उनकी रूटीन की कार्रवाई थी।
बता दें, कि ब्लड बंैक की अपग्रेडेशन पिछले काफी महीने से लटकी पड़ी है। बुधवार को अपग्रेड होने से पूर्व चंडीगढ़ से नाको की टीम ब्लड बैंक का निरीक्षण करने आई। टीम में डायरेक्टर ब्लड सेफ्टी जसजीत कौर, क्वालिटी मैनेजर रुही शर्मा शामिल थे। उनके साथ सीनियर ड्रग कंट्रोलर एनके गोयल व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रोहताश भी थे।
टीम ने करीब तीन घंटे तक ब्लड बैंक का निरीक्षण कर मशीनों की स्थिति को देखा। बाद में वहां बैठकर ही रिपोर्ट तैयार की। सीएमओ डॉ. एसके नैन ने कहा कि ब्लड बैंक को अपग्रेड करने के लिए नाको की टीम ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण की रिपोर्ट जाने के बाद सेंट्रल कमेटी की ओर से भी अपग्रेड करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह उनकी रूटीन की कार्रवाई है।