पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरपतवारों को नष्ट करने की नई तकनीक की मांग

खरपतवारों को नष्ट करने की नई तकनीक की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रतिया
जिला किसान क्लब ने विधायक जरनैल सिंह को ज्ञापन सौंपकर खरपतवारों को नष्ट करने के लिए नई तकनीक की मांग की है। क्लब पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार ऐसी तकनीक इजाद करे जिससे खरपतवार नष्ट हो जाएं और नरमा की फसल पर दुष्प्रभाव भी न पड़े। इसे लेकर क्लब ने कृषि मेले के दौरान कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री को भी 80 पंचायतों की ओर से हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपे थे।
क्लब के जिला प्रधान बलबीर सिंह गढ़वाल, गुरचरण सिंह, सतपाल, तरसेम, ओमप्रकाश व विद्यासागर ने कहा कि कृषि विभाग ऐसी तकनीक लेकर आए, जिससे नरमा की फसल को कम से कम नुकसान हो।
उन्होंने कहा कि जिला फतेहाबाद नरमा उत्पादक क्षेत्र है। खरपतवारों के कारण किसानों को काफी परेशानियां आती हैं। अब तक जो तकनीक है, इससे खरपतवार तो नष्ट हो जाते हैं, लेकिन इसका असर फसल पर भी पड़ता है।
किसानों को इन्हें नष्ट करने के लिए महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इसलिए ऐसी तकनीक तैयार की जाए, जिससे खरपतवारों को नष्ट किया जा सके और नरमा की फसल पर कोई असर न पड़े।
किसानों ने कहा कि लंबे समय से पुरानी तकनीक पर ही काम चल रहा है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए आधुनिक तकनीक की जरूरत है। क्षेत्र में अनेक जगहों पर खरपतवारों का आलम है, जिसका असर नरमा की फसल पर पड़ता है। खरपतवारों से ही नरमा को नुकसान पहुंचाने वाली सुंडी पैदा होती है। ऐसे में पंचायती जगहों, खालों, आम रास्तों, सड़कों, नहरों से खरपतवार हटाने के लिए दवा का छिड़काव करवाया जाए ताकि नरमा की फसल के झाड़ में इजाफा हो।



जिला किसान क्लब के सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन