202 पाठों की लड़ी के भोग डाले
भास्कर न्यूज - रतिया
कमाना के गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को 202 पाठों की लड़ी के भोग डाले गए। इस मौके पर धार्मिक दीवान भी सजाए गए। धार्मिक दीवानों में संत बाबा प्रताप सिंह, बलविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सतनाम सिंह ने गुरु की वाणी का प्रचार प्रसार किया। गांव कमाना के गुरुद्वारा 12 दिसंबर को सुख समृद्घि के लिए 202 पाठों की लड़ी का प्रकाश किया गया था।
पिछले तीन दिनों से गुरुद्वारा में धार्मिक दिवान भी सजाए जा रहे हैं। इनमें रागी व दाढी जत्थे गुरु की वाणी का प्रचार कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य सिक्ख धर्म का प्रचार प्रसार करना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को धर्म का पाठ पढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से गुरु के दिखाए मार्ग पर चलते हुए पांच ककारों के पालन करने का संदेश दिया गया। उन्हें कहा गया कि कभी भी केशों को कत्ल ना करें। मर्यादा में रहते हुए गुरु की वाणी का सिमरन करें। 23 जनवरी को अमृत संचार में अकाल तख्त से पहुंचे पांच प्यारे गुरु के न्यारे अमृत संचार करवाएंगे।