- Hindi News
- एसडीएम ने ताला तुड़वाकर खुलवाया परिषद कार्यालय
एसडीएम ने ताला तुड़वाकर खुलवाया परिषद कार्यालय
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मंगलवार को नप कार्यालय के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया। कार्यालय में आने वाले अधिकारियों को भी कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके चलते नप अधिकारी कार्यालय से बाहर ही रहे। दोपहर को लगभग 12 बजे डीसी डॉ. साकेत कुमार, एसपी शिवचरण अत्री व एसडीएम बलजीत सिंह ने सभी कार्यालयों का दौरा किया। नप कार्यालय के दोनों गेट पर ताला लगा देख डीसी डॉ. साकेत कुमार ने एसडीएम बलजीत सिंह को ताला तोड़ नप कार्यालय खुलवाने के निर्देश दिए।
हड़ताल पर बैठे नप कर्मियों ने किया विरोध
एसडीएम ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर बैठ नप कर्मियों से मेन गेट पर लगा ताला खोलने को कहा, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इस पर एसडीएम ने हथोड़े से नप कार्यालय के पिछले गेट का ताला तुड़वाया, जिसके बाद अधिकारियों का कार्यलय में प्रवेश हुआ। एसडीएम की इस कार्रवाई नप कर्मियों ने विरोध भी किया। मौके पर मौजूद डीसी डॉ. साकेत कुमार ने ईओ धीरज कुमार से ताला ना खुलवाने का कारण पूछा। संतुष्टिजनक जवाब ना मिलने पर डीसी ने नप अधिकारियों को लताड़ लगाई।