पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमओ ने होटलों पर छापा मारकर जांची खाद्य सामग्री

एसएमओ ने होटलों पर छापा मारकर जांची खाद्य सामग्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टोहाना
पिछले दो दिन से बिजली न होने के कारण अधिकतर होटलों के फ्रिज बंद पड़े हुए हैं। जहां पड़े खाद्य पदार्थ बदबू मारने लगे हैं। यह खुलासा बुधवार दोपहर बाद उस समय हुआ जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसका संज्ञान लेते हुए कुछ होटलों पर छापे मारे।
एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग के नेतृत्व में डॉ. कुणाल वर्मा व सहायक चरणदीप ने सबसे पहले चंडीगढ़ रोड स्थित एक छापा मारा। बिजली न होने के कारण होटल के फ्रिज में रखा करीब दर्जन भर चिकन सड़ रहा था। टीम ने तुरंत उसे बाहर निकलवाया तथा उसे दूर खुले में कूड़े कर्कट में गिरवाया। उसके बाद टीम ने दूसरे छापेमार कार्रवाई की। कमोबेश यहां भी यही हाल था। फ्रिज में रखे चिकन, नूडल्ज, पिज्जा, बरगर, ब्रेड व चटनी आदि बदबू मार रहे थे। बरगर व पिज्जा भी पुराने मिले।