सांसद तंवर कल व परसों टोहाना में
टोहाना - सांसद डॉ. अशोक तंवर 23 व 24 जनवरी को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करेंगे और जन-समस्याएं भी सुनेंगे। सांसद के निजी सचिव परमवीर सिंह ने बताया कि सांसद डॉ. अशोक तंवर 23 जनवरी को दोपहर 1 बजे गांव पूर्णमाजरा, 1.50 बजे हिम्मतपुरा, 2.40 बजे सिंबलवाला, 3.30 बजे कुदनी, 4.20 बजे उदयपुर, 5.10 बजे नड़ैल व कासमपुर तथा सायं 6 बजे गांव चुहड़पुर का दौरा करेंगे। इसी प्रकार सांसद 24 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे गांव करंडी, 11.15 बजे रत्ताथेह, 11.50 बजे रुपांवाली, 12.30 बजे कुलां, 1.10 बजे जापतेवाला, 1.50 बजे मंघेड़ा, 2.30 बजे रसुलपुर, 3.15 बजे दिगोह, 3.50 बजे रहनखेड़ी, 4.30 बजे कानीखेड़ी तथा 5 बजकर 15 मिनट पर गांव टिब्बी पहुंचेगे। निजी सचिव ने बताया कि 23 जनवरी को ग्रामीण दौरे से पहले सांसद डॉ. अशोक तंवर फतेहाबाद के लघु सचिवालय में जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें वे जिला में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश भी देंगे।