पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब टेलीफोन बिल भरते समय डुप्लीकेट बिल की जरूरत नहीं

अब टेलीफोन बिल भरते समय डुप्लीकेट बिल की जरूरत नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
भारत संचार निगम लिमिटिड से जुड़े उपभोक्ता अब अपना बिल सीधे बीएसएनएल काउंटर पर भर सकते हैं। बिल भरते समय डुप्लीकेट बिल की आवश्यकता नहीं है। जिन उपभोक्ताओं के फोन को डिस्कनेक्ट हुए 15 दिन नहीं हुए हैं, उन्हें बिल भरने की रसीद भी दिखाने की जरूरत नही है। बिल भरते ही इन उपभोक्ताओं का फोन चालू हो जाएगा। इसके अलावा ब्राडबैंड बारे उपभोक्ता अपनी शिकायत 1504 पर दर्ज करवा सकते हंै। इससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर करने में आसानी होगी।
लेखाधिकारी चिमनलाल गर्ग ने बताया कि उपभोक्ता अपना बिल 1501 नंबर पर पता कर सकते हैं। ग्राहक सेवा केंद्र पर अपना मोबाइल नंबर व ईमेल नोट करवाने के बाद बिल को ईमेल व एसएसएस पर भी जाना सकता है। उन्होंने ब्रांडबैंड बारे भी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि 250 प्लान में 1 जीबी इंटरनेट फ्री व इसके बाद इस्तेमाल किये गए इंटरनेट पर चार्ज देना होगा। इस प्लान में टेलीफोन का किराया अलग से लिया जाता है। प्लान 900 में 8 जीबी डाटा फ्री व स्पीड 2 एमएस की रहती है। इस प्लान में बीएसएनएल नेट पर 350 कॉल भी फ्री की जा सकती है।