- Hindi News
- छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
छात्राओं को दी यातायात नियमों की जानकारी
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
राजकीय महिला कॉलेज भोडियाखेड़ा में बुधवार को छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस उद्देश्य से सेमीनार और वर्कशॉप आयोजित की गई। वर्कशॉप में छात्राओं को वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया गया जबकि सेमीनार के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी प्रभारी डॉ. सुखविंद्र सिंह, प्रो. लखबीर कौर व प्रो. नीलू ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
वर्कशॉप के समापन अवसर पर प्रिंसिपल आरके शर्मा ने कहा कि जागृति के जिस उद्देश्य को लेकर छात्राओं के लिए कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए गए, वे प्रयास तभी सार्थक होंगे जब छात्राएं कॉलेज से मिले ज्ञान को अपने स्तर पर अन्य लोगों में भी प्रचारित -प्रसारित करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं सड़क सुरक्षा से होने वाले गंभीर नुकसान को ध्यान में रखते हुए अपने वाहन को यातायात नियमों के अनुरूप ही चलाएंगी।