- Hindi News
- सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए किया लोहा संग्रह
सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए किया लोहा संग्रह
भास्कर न्यूज - रतिया
अहमदाबाद के सरदार सरोवर बांध पर विश्व की सबसे ऊंची लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए बुधवार को गांव पालसर, अहरवां, हमजापुर हासंगा व भूथन खुर्द में लोह संग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रभारी विज्ञान सागर बाघला ने किया जबकि अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष पूर्ण चंद पाली ने की।
स्वेच्छा से दिया लोहा
ग्रामीणों ने प्रतिमा के लिए खेती में प्रयोग किए गए औजारों के लोहे के अंश दिए। ये अंश सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची बनने वाली प्रतिमा में प्रयोग किए जाएंगे। इसके साथ- ही गांवों से पवित्र स्थानों से मिट्टी भी ली गई है जिसे सरदार सरोवर बांध पर बनने वाले म्यूजियम में रखी जाएगी। बाघला ने कहा कि सरदार पटेल लोह पुरुष थे और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यह ड्रीम प्रोजेक्ट लिया है।
इस अवसर पर युवा जिला महामंत्री भीम लांबा, पूर्व मंडलाध्यक्ष उदय सिंह सूरा, रणजीत सिंह, कुलदीप लांबा, सुरेश कुमार, सुरेंद्र लांबा, सुरजीत कंबोज, कृष्ण गढ़वाल, करतार सिंह, छज्जू राम, हरीश आहूजा, अशोक कंबोज, हवा सिंह तंवर, धर्मवीर, होशियार सिंह, सतपाल, मुकेश कुमार, सुभाष सहारण, अनिल कुमार, महावीर ढाका, राजेश कुमार, जगदीश, विजय व राजकुमार भी मौजूद थे।
ग्रामीणों ने प्रतिमा के लिए खेती में प्रयोग किए गए औजारों के लोहे के अंश दिए और बिना मांगे सहायता राशि भी