- Hindi News
- लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी बौखलाहट को दर्शाया: ढाका
लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी बौखलाहट को दर्शाया: ढाका
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी फतेहाबाद ने सिवानी में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस व प्रशासन को साथ लेकर प्रदर्शनकारियों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की हैं। इस लाठीचार्ज में किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया घायल हो गए। सभा के जिला सचिव मनफूल सिंह ढाका ने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार की गुण्डागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस प्रकार की कार्रवाई सरकार की बौखलाहट को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का जनता पर दमन सरकार के कफन में आखिरी कील साबित होगा। जनआंदोलनों को कमजोर करने की दृष्टि से यह हमला दयानंद पूनिया व वहां की शांतिप्रिय जनता पर जानबूझ कर किया गया हंै।