पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार से समझौता कर कर्मी नेताओं ने कटवाई नाक: चोपड़ा

सरकार से समझौता कर कर्मी नेताओं ने कटवाई नाक: चोपड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
सरकार द्वारा किए गए समझौते व अपने साथियोंं की गिरफ्तारी से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने आज दूसरे दिन भी फतेहाबाद बस स्टैंड के बाहर धरना दिया। सूरजभान चोपड़ा ने कहा कि जो सरकार के साथ समझौता हुआ हैं, उससे रोडवेज कर्मचारी नाखुश हैं। सभी कर्मचारी इस समझौते का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके ही नेताओं ने सरकार से समझौता कर नाक कटवा दी हैं। सरकार व कर्मचारी नेताओं के बीच हुए समझौते से हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी ठगा- सा महसूस करते हैं। चौपड़ा ने कहा कि रोडवेज के कर्मचारियों ने अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी, परन्तु समझौता करने वाले नेताओं ने नाक कटवा दी। इस अवसर परे बलवंत सिंह, कुलदीप खरब, कंवरपाल, देवेंद्र कारपेंटर, तेलूराम, संजय परिचालक, खेत मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष रामकुमार बहबलपुरिया, सकसं के जिला प्रधान बेगराज, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।