नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाया
रतिया - गांव लालवास में बुधवार शाम तीन युवकों ने दलित नाबालिग लड़की का अपहरण कर बंधक बना लिया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, अश्लील छेड़छाड़, मारपीट, जान से मारने की धमकी, पोस्को एक्ट व एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। लड़की के पिता मिलखराज ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बुधवार शाम खेत से घर आ रही थी।
रास्ते में स्वर्ण जाति के सुमित, पवन व अन्य युवक ने उसका अपहरण कर कमरे में बंधक बना लिया। आरोपियों ने लड़की से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
लड़की के विरोद्ध करने पर उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।