पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद तंवर ने किया ‘जय सिरसा’ लोकसभा यात्रा का शंखनाद

सांसद तंवर ने किया ‘जय सिरसा’ लोकसभा यात्रा का शंखनाद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद - सिरसा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने 28 जनवरी से पूरे संसदीय क्षेत्र में जय सिरसा लोकसभा यात्रा की शुरुआत करने का शंखनाद गुरुवार को यहां के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग के दौरान किया। यात्रा नरवाना हलके के गांव धमतान साहिब से 28 जनवरी से आरंभ की जाएगी और इस यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा व रतिया के विधायक जरनैल सिंह भी थे।
सांसद तंवर ने कहा कि यह यात्रा सिरसा संसदीय क्षेत्र के सभी गांवों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणरी नीतियों के बारे में अवगत करवाएगी ताकि जनता कल्याणकारी नीतियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। यात्रा सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई 7 फरवरी को सिरसा के भगत सिंह चौक पर संपन्न होगी।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विकास कार्यों से संबंधित 16 पेज की पुस्तिका भी तैयार की गई है जिसे वितरित किया जाएगा। उस पुस्तिका में सिरसा संसदीय क्षेत्र में अब तक करवाए गए प्रमुख विकास कार्यों को सचित्र प्रकाशित किया गया है। यात्रा के संदर्भ में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुख्य संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा व रतिया विधानसभा में विधायक जरनैल सिंह द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी जिसमें लोगों को यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध होगी।