- Hindi News
- 8 मिनट में दो महिलाओं ने चुराए 11 देसी घी के डिब्बे
8 मिनट में दो महिलाओं ने चुराए 11 देसी घी के डिब्बे
दो महिलाओं ने दिया चोरी को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई सारी हरकतें
भास्कर न्यूज - रतिया
नए बस स्टैंड के पास बुधवार रात चोरों ने किरयाना की दुकान में सेंधमारी करके हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिकार्डिंग में दो महिलाएं दुकान के अंदर सामान चुराकर बाहर खड़े लोगों को थमा रही हैं। 8 मिनट की चोरी में दुकान से 11 देसी घी के डिब्बों के साथ अन्य किरयाणा का सामान भी चोरी किया। पुलिस ने रिकार्डिंग जब्त करके जांच शुरू कर दी हैं।
रिकार्डिंग से पता चला
दुकानदार लक्की ने बताया कि वह बुधवार शाम को करीब 8 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह जब दुकान पर आया तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से चोरी की घटना का पता चला। दुकानदार ने बताया कि चोरों ने दुकान से 11 देसी घी के डिब्बे व किरयाना का अन्य सामान चुरा लिया। दो महिलाएं बैटरी की सहायता से दुकान से सामान चुरा रही हंै। पूरे घटनाक्रम को 8 मिनट में अंजाम दिया गया।