1921 मिला था नंबर, अब दूसरा दे रहे
रतिया - पालसर निवासी मलकीत सिंह ने डीसी को शिकायत की है। शिकायत ये है कि उसने अपनी बाइक का पंजीकरण 4 सितंबर को करवाया था। इसके लिए उसे रसीद भी दी गई। 24 सितंबर को उसके बाइक पर एचआर59-सी-1921 की नंबर प्लेट लगाई गई। जब वह एसडीएम कार्यालय से आरसी लेने गया तो उसे आरसी नहीं दी गई। कर्मचारियों ने कहा कि उसे 1930 अलॉट हुआ हैं, इसलिए उसे नंबर बदलवाना होगा। अब उसे जारी किया गया नंबर वापस मांगा जा रहा है। उसने मामले की शिकायत डीसी को की हैं। डीसी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मलकित सिंह का कहना है कि रतिया आरसी कार्यालय के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उसका नंबर किसी और को दे दिया और अब उस पर दबाव बनाया जा रहा है। डीसी ने जांच के आदेश दिए हैं।