- Hindi News
- स्वच्छता अभियान के तहत जिले में खर्च होंगे 584 लाख
स्वच्छता अभियान के तहत जिले में खर्च होंगे 584 लाख
फतेहाबाद - निर्मल भारत अभियान के तहत जिले के सभी घरों में शौचालय बनाये जाएंगे ताकि स्वच्छता अभियान को कामयाब बनाया जा सके। इसके लिए लगभग 584 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है।
यह जानकारी सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अशोक तंवर ने दी। वे गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में डीवीएमसी बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा भी मौजूद थे।