6 महीनों से बंद सड़क का निर्माण शुरू
रतिया - बीएंडआर विभाग ने पिछले छह महीनों से बंद पड़े रतिया-फतेहाबाद रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया हंै। 3 किलोमीटर बनने वाले रोड का गुरुवार को जेसीबी की मदद से सड़क को दुरुस्त किया गया। टूटे रोड की वजह से तहसील, कोर्ट, निजी स्कूल, हैफेड, रेस्ट हाउस में आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करपा पड़ रहा था। विभाग ने हैफेड से लेकर छोटी नहर तक इस रोड को फोरलेन बनाने का प्रपोजल तैयार किया था, लेकिन फोरलेन की मंजूरी नहीं मिल पाई। जेई केसी गर्ग ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया हैं।
कुलां - प्रदेश की जनता इनेलो व कांग्रेस की सत्ता का बोझ झेल चुकी हैं, अब प्रदेश की राजनीति का विकल्प हजकां भाजपा गठबंधन बनने जा रहा हैं। यह जानकारी हजकां जिला अध्यक्ष रमेश कुमार डूल्ट ने कुलां में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुई दी। उन्होंने बताया कि गत 10 साल से राज्य की जनता की कांग्रेस पार्टी ने चोतरफी लुट करके दम निकाल दिया। इससे पहले प्रदेश की जनता इनेलो सरकार के दमन का शिकार हो चुकी हैं। अब जनता के सामने हजकां भाजपा गठबंधन के रूप में मजबूत विकल्प बन कर आया हंै इस मौके पर उनके साथ नानू धारसूल, दीपा दिवाना, जीता बाजीगर, कृष्ण बिश्रोई, रामदिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।
स्कूलों की व्यवस्था बिगड़ेगी: कृष्ण
टोहाना - हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के बैनर तले अनेक गेस्ट टीचरों ने गुरूवार को एसडीएम कोर्ट में धरना दिया। संघ के प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्ण धारसूल की अध्यक्षता में दिए धरने में गेस्ट टीचरों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की तथा एक स्वर में मांग की कि उन्हें नियमित किया जाए। अध्यापक नेताओं कृष्ण धारसूल, पवन कुमार, सोहन लाल ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों से यदि गेस्ट टीचरों को हटाया गया तो स्कूलों की व्यवस्था बिगड़ जाएगी। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सांसद अशोक तंवर के जाखल व कुलां क्षेत्र के दौरे में दौरान उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध जताएंगे।