कर्मी हड़ताल के लिए तैयार
रतिया - विभिन्न विभागों के हड़ताली कर्मचारियों ने गुरुवार को दमन विरोधी दिवस मनाया। जिसके चलते शहर में रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में अध्यापक संघ, नपा सफाई कर्मचारी, बिजली कर्मचारी समेत अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव सीएन भारती ने कहा कि तालमेल कमेटी के आह्वान पर पिछले तीन दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर हंै। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही हैं। वह कर्मचारियों से बातचीत कर हल निकालने की बजाय उन पर झूठे मुकदमे दर्ज गिरफ्तार किया जा रहा हंै। राजेंद्र प्रसाद, बुधराम, लीलू राम, नत्थू राम सहित अन्य मौजूद थे।