- Hindi News
- बूथ लेवल पर मजबूत होकर कांग्रेस का सफाया करें: अभय
बूथ लेवल पर मजबूत होकर कांग्रेस का सफाया करें: अभय
फतेहाबाद - इनेलो विधायक अभय चौटाला ने गुरुवार को यहां की अनाज मंडी में इनेलो के बूथ प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की रणभूमि में उतर कर कांग्रेस का सफाया करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। जब कार्यकर्ता बूथ लेवल पर मजबूत हो जाएंगे तो लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी दस सीटों और विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर इनेलो उम्मीदवारों की जीत होगी।
उम्मीद से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भीड़ देख गदगद हुए अभय चौटाला ने कहा कि इस हौसले को और मजबूत बनाना है। देश प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से निजात पाने के लालायित है। जनता इनेलो को फिर से सत्तारूढ़ देखना चाहती है। बस चुनाव का इंतजार है। मई में लोकसभा चुनाव होने के आसार हैं। हो सकता है विधानसभा चुनाव भी साथ ही हो जाएं। इसलिए अभी से दिनरात एक कर चुनाव के लिए तैयारी करनी होगी। समय बहुत कम है और काम ज्यादा है।
अभय चौटाला ने साफ किया कि इनेलो किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नही करेगा। अपने बलबूते पर ही चुनाव लडऩे की ताकत इनेलो कार्यकर्ताओं में हैं। अगर फिर भी किसी राजनीतिक दल को इनेलो से गठबंधन करना है तो वह इनेलो की चौखट पर आएगा तो विचार किया जा सकता है। स्वार्थ वालों से कोई गठबंधन नहीं होगा।
विकास में कांग्रेस का कोई सानी नहीं: परमवीर
टोहाना - कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हलके के अनेक गांवों का दौरा किया। उनके साथ सांसद तंवर भी थे। नेताओं ने गांव पूर्णमाजरा, हिम्मतपुरा, सिंबलवाला, कुदनी, उदयपुर, नड़ैल, कासमपुर, चुहड़पुर सहित दर्जनभर गांवों में दौरा कर ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने कहा कि देश के लिए कुर्बानियां देने और विकास करवाने में कांग्रेस का मुकाबला कोई पार्टी नहीं कर सकती हैं। केंद्र व प्रदेश की वर्तमान सरकारों ने पिछले 10 सालों में जनकल्याणकारी नीतियां लागू की हैं। सांसद डॉ. अशोक तंवर
ने कहा कि गोरखपुर में स्थापित होने जा रहा परमाणु बिजली
संयंत्र पूरे इलाके का भाग्य बदल देगा। इस संयंत्र से पूरे जिले के लोगों के सामने नए अवसर पैदा होंगे।
> जय सिरसा यात्रा के दौरान विकास कार्यों से संबंधित 16 पेज की पुस्तिका भी तैयार की गई है, जिसे वितरित किया जाएगा।
मतदाता सूची की जांच करेंगे मतदाता
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता सभी बूथ स्तर पर बनी मतदाता सूची का अवलोकन करें। अगर उनमें कोई फर्जी वोटर तो उसे रद्द करवाएं और अगर किसी का वोट नहीं बना है तो उसका वोट बनवाएं। घर घर जाकर इनेलो की नीतियों से लोगों को अवगत करवाएं। कांग्रेस की गलत नीतियों के बारे में भी लोगों को बताएं। तर्क वितर्क करें और ताऊ देवीलाल व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के शासनकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का तर्कपूण हवाला दें। इस मौके पर इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह, शहरी जिलाध्यक्ष स्वतंत्र चौधरी, पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल व हल्काध्यक्ष बलवान दौलतपुरिया ने भी संबोधित किया। मंच पर पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, भागीराम व अन्य नेता भी थे। शिविर के दौरान बूथ ईकाई कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। पंजाबी समाज सहित कई अन्य वर्गों के अनेक लोगों ने इनेलो की नीतियों में आस्था जताते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व विधायक अभय चौटाला की मौजूदगी में संगठन में शामिल होने की घोषणा भी की।शिविर में इनेलो नेता युद्धवीर आर्य, कुलजीत कुलडिय़ा, रामराज मेहता, गुरमुख सिंह, पृथ्वी सिंह गिल्लाखेड़ा, जगदीश झांझड़ा, अंग्रेज लाली, विजय चौधरी, सुमनलता सिवाच, पवन चुघ, राकेश सिहाग, राणा जोहल, पवन चुघ, प्रमोद बजाज सहित अन्य कार्यकर्ता भी थे।
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर इनेलो और कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को अभी से वार्मअप करना शुरू कर दिया है। नेताओं का अब जनता की चौखट पर आना तय है। सबका तरीका अलग होगा। कोई पहले कार्यकर्ताओं को मनाएगा तो कोई अपनी उपलब्धियां गिनाकर वोट मांगेगा। गुरुवार को फतेहाबाद शहर में से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर इनेलो और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की खूब गहमा गहमी रही।
दरअसल, इसी हाइवे पर एक ओर जहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सांसद डॉ. अशोक तंवर फतेहाबाद और रतिया हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर उन्हें 28 जनवरी से सिरसा लोकसभा क्षेत्र में नरवाना के धमतान साहिब से शुरू की जाने वाली ‘जय सिरसा लोकसभा यात्रा’ की रूपरेखा बताने में जुटे हुए थे। वहीं दूसरी ओर इसी हाइवे पर बस स्टैंड के आगे अनाज मंडी के शैड के नीचे फतेहाबाद हलके के इनेलो कार्यकर्ताओं के बूथ प्रशिक्षण शिविर को इनेलो नेता अभय चौटाला व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व अन्य नेता संबोधित करने आए हुए थे।
लेकिन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की मीटिंग में इनेलो कार्यकर्ताओं का जोश कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तुलना में बहुत ज्यादा था। इनेलो कार्यकर्ताओं की संख्या भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या से कहीं ज्यादा थी। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और अभय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ लेवल पर घर घर जाकर लोगों से संपर्क करें और तर्क वितर्क करते हुए इनेलो की कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताएं। उन्हें कांग्रेस की गलत नीतियों से भी अवगत कराएं और बताएं कि किस तरह से राज्य में बीते नौ बरसों में महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध में इजाफा हुआ है। तभी लोगों को असलियत मालूम हो सकेगी।
उधर, सांसद तंवर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जय सिरसा लोकसभा यात्रा के दौरान उन नाराज लोगों को भी मनाएं और उनको अपने साथ लाएं जो किसी न किसी वजह से नाराज हैं। उन्हें इस यात्रा में शामिल करें। ऐसा करने से ही पार्टी मजबूत होगी। अगर अब कमजोरी दिखाई तो कांग्रेस की जीत नहीं हो सकेगी। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ भी हो सकते हैं। इसलिए और ज्यादा मेहनत से काम करना होगा।
लोकसभा चुनाव की आहट - इनेलो ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया तो सांसद तंवर निकालेंगे जय हो यात्रा
अब नेता आएंगे जनता की चौखट पर